Big Breaking: उत्तराखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने रिपीट किए उम्मीदवार
उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा ने घोषित किए अपने उम्मीदवार
देहरादून। राजनीतिक गलियारों की आज की सबसे बड़ी खबर भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
जी हां भाजपा उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को सूची जारी कर दी है। भाजपा ने टिहरी से वर्तमान सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट को एक बार फिर से रिपीट किया है।
बची हुई दो लोकसभा सीट हरिद्वार और पौड़ी पर अभी मंथन जारी है। अगर सूत्रों की माने तो हरिद्वार से वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भाजपा दांव खेल सख्ती है। वही पौड़ी लोकसभा में अनिल बलूनी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
इन्हें मिला टिकट
माला राजलक्ष्मी शाह (टिहरी लोकसभा)
अजय भट्ट (नैनिताल लोकसभा)
अजय टम्टा (अल्मोड़ा लोकसभा)