राजनीतिराज्य

Big Breaking: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राजसभा सांसद के रूप में शपथ

उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राजसभा सांसद की शपथ

उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कोठारी ने महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी निष्ठा के साथ महेंद्र भट्ट निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी महेन्द्र भट्ट ने पार्टी को मजबूती दिलाने में जिस तरह से काम किया है उसी तरह से राज्य सबा में भी वो उत्तराखंड का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×