Uncategorizedराजनीतिराज्य

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद राजधानी देहरादून में जश्न का माहौल

देहरादून। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी 6:04 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया वहीं चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन भारत इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कर चुका है , चांद पर लैंडिंग के बाद जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तिरंगे को हाथ में लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जनता काफी उत्साहित नजर आ रही है ।

 

वहीं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में भी आतिशबाजियों और फुलझडियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की इस दौरान वह जमकर थिरके हुए भी नजर आते वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत ही तेज गति के साथ विकास कर रहा है और आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने पूरी दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ दी है , आगे भी भारत इसी प्रकार से सफलता हासिल करता रहे इसकी वह कामना करते हैं । भारत विश्व गुरु बनने के सपने को जल्द साकार करेगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×