Big Breaking: आज से होगा सरस मेला का आगाज, देखिए क्या कुछ रहेगा सरस मेले में खास……
देहरादून में आज से सरस मेले का आगाज होने जा रहा है। यह मेला 18 से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी, दस्तकार और हस्तकला कारीगर अपने स्टालों की प्रदर्शनी लगांएगे और अपने उत्पादों को बेचेंगे।
साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले की तैयारियों के संबंध में जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की समिति बनाते हुए दायित्व सौंपे गए हैं।
साथ ही प्रत्येक दिन गोष्ठी और कार्यशाला के लिए प्रभारी अधिकारी भी नामित किये गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने गठित समिति के सदस्यों को आपस में समन्वय कर मेले का सफल आयोजन करने को कहा।